Janib Vishal

चेहरे पे जिसके झूठ का चेहरा नहीं लगा
दुनिया में एक शख़्स भी ऐसा नहीं लगा

वो ना-समझ समझता है दुनिया को बेहतरीन
यानी कि भीड़ में उसे धक्का नहीं लगा

उसके हर एक काम की तस्वीर क़ैद है
कहियो निगाह पर कोई पर्दा नहीं लगा

दोनों ने मुस्कुराते हुए बात ख़त्म की
झगड़ा भी ऐसा था न कि झगड़ा नहीं लगा

मिलवा रहा था वो मुझे मेरे रकीब से
अच्छा तो था मगर मुझे अच्छा नहीं लगा

"जानिब" कि एक बार लगे चार-पाॅंच लोग
फिर बाद उसके एक भी काॅंधा नहीं लगा
Janib Vishal

Janib Vishal | We The Sukhanwar