Happy Srivastava 'Ambar'

उस परी की याद आनी थी हमें
सोग की बातें बतानी थी हमें

ख़्वाब ज़ेर-ए-तेग़ रखकर चल दिए
मुफ़लिसी घर की मिटानी थी हमें

मौत से उलझे इसी उम्मीद में
बात उनकी आज़मानी थी हमें

उस गली को छोड़कर हम आ गए
जिस गली से सरगिरानी थी हमें
Happy Srivastava 'Ambar'

Happy Srivastava 'Ambar' | We The Sukhanwar