मैंने ये सोच के बोए नहीं ख़्वाबों के दरख़्त
कौन जंगल में लगे पेड़ को पानी देगा
Aziz Bano Darab Wafa
कुछ और हुनर सीख ले रफ़्तार-ए-ज़िन्दगी
जो कुछ पढ़ा था अब वो किसी काम का नही
Deepak Sopori
दुनिया भी मिले , यार की आग़ोश भी रहे ,
यानी के मय भी चाहिए और होश भी रहे!
Deepak Sopori
वो लोग रेत पे बुनियाद रखके बैठे हैं
हवा का ज़िक्र जिन्हें बदगुमान करता है
Wahid Shahabadi
इक हसीं बन जाये मेरी ज़िंदगी
नौकरी भी एक सरकारी रहे
अब्र लखनवी
आप जैसा दिख रहे हैं मैंने बस वैसा कहा
ठेस कैसे लग गई फिर आपके सम्मान पर
अब्र लखनवी
चांदनी नहीं सबा भी नहीं
माँ का बदल ख़ुदा भी नहीं
Sanjay Gargish
क़ैद में फँसी चिड़िया क्या करे कहाँ जाये
बात करती रहती है पास रखे गमले से
Gyan Prakash Akul
सूलियाँ सजी हैं क्यों जुर्म क्या हुआ आख़िर
तितलियों-सी लड़की से फूल जैसे लड़के से
Gyan Prakash Akul
हर इक सियाहरण के पीछे
कोई स्वर्ण-हिरन होता है
Gyan Prakash Akul