बनी जीवन की राहों को अलग ही मोड़ दी हमने
क़सम कच्ची उम्र की थी वो क़समें तोड़ दी हमने
तुम्हें दुनिया के संग रहना तुम्हें दुनिया के संग चलना
तुम्हारे संग चलने की तमन्ना छोड़ दी हमने
Nikhil neeraj
Bani jeevan ki raahon ko alag hi mod di humne
Qasam kachchi umr ki thi wo qasmein tod di humne
Tumhein duniya ke sang rehna tumhein duniya ke sang chalna
Tumhaare sang chalne ki tamanna chhod di humne
Nikhil neeraj
بنی جیون کی راہوں کو الگ ہی موڑ دی ہم نے
قسم کچی عمر کی تھی وہ قسمیں توڑ دی ہم
نے
تمہیں دنیا کے سنگ رہنا تمہیں دنیا کے سنگ چلنا
تمہارے سنگ چلنے کی تمنا چھوڑ دی ہم نے
Nikhil neeraj
ये दुखती रग है मियाँ, ये सवाल मत पूछो
हम अहले-हिज्र से लुत्फ़-ए-विसाल मत पूछो
कहा न ठीक हूँ! हाँ ठीक हूँ! कहा तो है
मैं रो पड़ूँगा मेरी जान! हाल मत पूछो
Tabrejraftaar
अपनी हस्ती कुछ ऐसे गुमनाम रही
यानी सवेरा हो नहीं पाया शाम रही
तुमको ज़ख़्मी पाँव बता देंगे हालात
राह में हमको मुश्किल हर इक गाम रही
MOHAMMAD RAFAY JAAMI
Apni hasti kuch aise gumnaam rahi
Yaani savera ho nahi paaya shaam rahi
Tumko zakhmi paanv bata denge haalaat
Raah mein humko mushkil har ik gaam rahi
MOHAMMAD RAFAY JAAMI
اپنی ہستی کچھ ایسے گمنام رہی
یعنی سویرا ہو نہیں پایا شام رہی
تم کو زخمی پاؤں بتا دیں گے حالات
راہ میں ہم کو مشکل ہر اک گام رہی
MOHAMMAD RAFAY JAAMI
रोटी के लिए शहर में क्या-क्या नहीं करते
घर वालों को लेकिन कभी रुसवा नहीं करते
मजबूरी कभी आए तो मर्दों में है ख़ूबी
मज़दूरी तो करते हैं ये मुजरा नहीं करते
Arman Habib
लाशों के इस हुजूम में ढूँढेंगे अपनी लाश
ज़िंदा हैं किस तरह ये बताना है बाद में,
क़ब्रों के दरमियान हमारा है आशियाँ
ज़िंदा दिलों की बस्ती में जाना है बाद में।
ARBAAZ PATHAAN
Laashon ke is hujoom mein dhoondhenge apni laash
Zinda hain kis tarah ye bataana hai baad mein,
Qabron ke darmiyaan hamaara hai aashiyaan
Zinda dilon ki basti mein jaana hai baad mein.
ARBAAZ PATHAAN
لاشوں کے اِس ہجوم میں ڈھونڈیں گے اپنی لاش
زندہ ہیں کس طرح یہ بتانا ہے بعد میں،
قبروں کے درمیان ہمارا ہے آشیاں
زندہ دلوں کی بستی میں جانا ہے بعد میں۔
ARBAAZ PATHAAN
कभी ख़लिश कभी राहत दिखाना काग़ज़ पर
ताल्लुक़ात को मत आज़माना काग़ज़ पर
मैं एक शेर में बारिश का ज़िक्र करती हूँ
तुम एहतियात से छतरी बनाना काग़ज़ पर
Shazia niyazi
नहीं है इश्क़ तो बतला दे मुझको
मेरी जानिब से फिर ठुकरा दे मुझको
घड़ी लौटा रही है तू मुझे गर
तो मेरा वक़्त भी लौटा दे मुझको
Arman Habib
ऐसा नहीं कि हाल-ए-परेशाँ छुपा सकूँ
ये भी नहीं कि दर्द को महफ़िल में ला सकूँ
तुझको भुलाके जी सकूँ मुमकिन नहीं है ये
मुमकिन नहीं है ये भी कि तुझको मैं पा सकूँ
Arman Habib
नहीं अब कुछ भी कहना पाप पर
खड़ा हूँ ज़िंदगी की ताप पर
मुझे क्यूँ देखती हैं आप यूँ
तरस आता है मुझको आप पर
Arman Habib
फ़कत हमें तो यही अब सवाल रहता है
हमें तो सिर्फ़ उसी का ख़याल रहता है
मुझे ही रंज नहीं अब तो हिज्र मे उसके
बिछड़के अब तो उसे भी मलाल रहता है
Tufail Adeeb