'तन्हाई'
अकेले में मज़ा आने लगा है
सफ़र तन्हाई का भाने लगा है
कोई हसरत भी अब दिल में नहीं है
मिरा अब ध्यान मुझ में ही कहीं है
न कोई दर्द अब तड़पा रहा है
न कोई ज़िंदगी से जा रहा है
न कुछ पाने की अब चाहत है मुझको
अकेले में बड़ी राहत है मुझको
Nasir Hayaat
बनारस की हसीं सुब्हें, बनारस की जवाँ रातें,
यहाँ गंगा की लहरों में, धड़कती वो मुलाक़ातें।
यहाँ की हर गली में है, अजब सा इक सुरूर-ए-दिल,
जहाँ घाटों की सीढ़ी पर, उतरती चाँदनी बातें।
वो कश्ती में सफ़र करना, वो लहरों का मचल जाना,
वो घाटों की मुंडेरों पर, चराग़ों का वो जल जाना।
बनारस की हवाओं में, नशा है ज़ुल्फ़-ए-जानाँ का,
निगाहें चार होते ही, दिलों का यूँ पिघल जाना।
तसव्वुर में बनारस है, हक़ीक़त में बनारस है,
सुकूँ-ए-दिल की ये ख़ातिर, इबादत में बनारस है।
कहे 'हसरत' कि इस नगरी, का रुतबा है बहुत आला,
मिरी ग़ज़लों की क़िस्मत में, इनायत में बनारस है।
Harsh Hasrat
Banaras ki haseen subhen, Banaras ki jawaan raatein,
Yahaan Ganga ki lahron mein, dhadakti wo mulaaqaatein.
Yahaan ki har gali mein hai, ajab sa ik suroor-e-dil,
Jahaan ghaaton ki seedhi par, utarti chaandni baatein.
Wo kashti mein safar karna, wo lahron ka machal jaana,
Wo ghaaton ki munderon par, charaaghon ka wo jal jaana.
Banaras ki hawaaon mein, nasha hai zulf-e-jaanaan ka,
Nigaahen chaar hote hi, dilon ka yun pighal jaana.
Tasavvur mein Banaras hai, haqeeqat mein Banaras hai,
Sukoon-e-dil ki ye khaatir, ibaadat mein Banaras hai.
Kahe 'Hasrat' ki is nagri, ka rutba hai bahut aala,
Miri ghazlon ki qismat mein, inaayat mein Banaras hai.
Harsh Hasrat
بنارس کی حسیں صبحیں، بنارس کی جواں راتیں،
یہاں گنگا کی لہروں میں، دھڑکتی وہ ملاقاتیں۔
یہاں کی ہر گلی میں ہے، عجب سا اک سرورِ دل،
جہاں گھاٹوں کی سیڑھی پر، اترتی چاندنی باتیں۔
وہ کشتی میں سفر کرنا، وہ لہروں کا مچل جانا،
وہ گھاٹوں کی منڈیروں پر، چراغوں کا وہ جل جانا۔
بنارس کی ہواؤں میں، نشہ ہے زلفِ جاناں کا،
نگاہیں چار ہوتے ہی، دلوں کا یوں پگھل جانا۔
تصور میں بنارس ہے، حقیقت میں بنارس ہے،
سکونِ دل کی یہ خاطر، عبادت میں بنارس ہے۔
کہے 'حسرت' کہ اس نگری، کا رتبہ ہے بہت اعلیٰ،
مری غزلوں کی قسمت میں، عنایت میں بنارس ہے
Harsh Hasrat
दिसम्बर
नया साल आने की है तो ख़ुशी पर
दिसम्बर के जाने का ग़म भी बहुत है
वो मंज़र हसीं आँख में तैरते हैं
दरख़्तों ने फूलों के ज़ेवर थे पहने
गुलाबों पे जोबन की सुर्ख़ी चढ़ी थी
ज़मीनों पे शबनम के मोती थे बिखरे
हवाओं से कोहरा गले मिल रहा था
पहाड़ों की गोदी से नीचे उतर कर
ज़मीनों पे दरिया सफ़र कर रहा था
किसी मस्तमौला गुलू-कार जैसा
तरन्नुम में झरना ग़ज़ल पढ़ रहा था
परिंदों का बुस्तान महका रहे थे
गुल-ए-तर ख़ियाबान महका रहे थे
कड़ाके की सर्दी में भी रुत जवाँ थी
ख़यालों को अरमान महका रहे थे
जिधर भी उठा कर नज़र देखता था
मुहब्बत से लबरेज़ थे सारे मंज़र
ज़माने की हर शय हसीं लग रही थी
गुल-ए-इश्क़ जब मेरे दिल में खिला था
दिसम्बर के जाने का यूँ ही न ग़म है
वो माह-ए-दिसम्बर में मुझको मिला था
नया साल आने की है तो ख़ुशी पर
दिसम्बर के जाने का ग़म भी बहुत है
Yawar Ali
दिसम्बर
نیا سال آنے کی ہے تو خوشی پر
دسمبر کے جانے کا غم بھی بہت ہے
وہ منظر حسیں آنکھ میں تیرتے ہیں
درختوں نے پھولوں کے زیور تھے پہنے
گلابوں پہ جوبن کی سرخی چڑھی تھی
زمینوں پہ شبنم کے موتی تھے بکھرے
ہواؤں سے کوہر گلے مل رہا تھا
پہاڑوں کی گودی سے نیچے اتر کر
زمینوں پہ دریا سفر کر رہا تھا
کسی مستمولیٰ گلو-کار جیسا
ترنم میں جھرنا غزل پڑھ رہا تھا
پرندوں کا بستان مہکا رہے تھے
گلِ تر خیابان مہکا رہے تھے
کڑاکے کی سردی میں بھی رُت جواں تھی
خیالوں کو ارمان مہکا رہے تھے
جدھر بھی اٹھا کر نظر دیکھتا تھا
محبت سے لبریز تھے سارے منظر
زمانے کی ہر شے حسیں لگ رہی تھی
گلِ عشق جب میرے دل میں کھلا تھا
دسمبر کے جانے کا یوں ہی نہ غم ہے
وہ ماہِ دسمبر میں مجھ کو ملا تھا
نیا سال آنے کی ہے تو خوشی پر
دسمبر کے جانے کا غم بھی بہت ہے
Yawar Ali
मेरे हम-सफ़र हम-नवा तू कहां है?
निगाहों में ज़ुल्मत का चेहरा ज़बां है
मेरे हम-सफ़र हम-नवा तू कहां है?
सदा बुलबुलों की सुनाई न देती
सहर पुरमुनव्वर दिखाई न देती
अजब सी घुटन ख़ौफ़ वहशत अयां है
मेरे हम-सफ़र हम-नवा तू कहां है?
न पेड़ों की डालों पे झूले कहीं भी
न सावन के महके सवेरे कहीं भी
लबों पर फ़जाओँ की आहो फ़ुगाँ है
मेरे हम-सफ़र हम-नवा तू कहां है?
उदासी के बाहों में रातें गुज़रती
न आती हैं नींदें न आहें ठहरती
जिगर जल रहा ये हवा बद-गुमां है
मेरे हम-सफ़र हम-नवा तू कहां है?
वफ़ाओं के सीने में जज़्बा नहीं है
मुहब्बत के होठों पे नग़्मा नहीं है
कहां अब असद जा रहा कारवां है
मेरे हम-सफ़र हम-नवा तू कहां है?
Asad Khan Lakhimpuri (Barwar)
हमारा दिल अब न जानें क्यूँकर उसी ज़मीं पर ठहर गया है
हमारा दिल अब न जाने क्यूँकर उसी ज़मीं पर ठहर गया है
जहाँ निगाहें मिलीं थीं पहले वहीं पे आकर ठहर गया है
कभी भी दिल गर तड़प उठे तो ज़रूर हमको तू याद करना
कि ख़्वाब बनकर तुम्हारी आँखों में फिर से उतरूँगा याद रखना
ग़ज़ाल आँखें किताब चेहरा गुलाब लब दिल-फ़रेब ज़ुल्फ़ें
सितारों जैसी चमक है तुझमें तुम्हारे आँसू हैं जैसे झरना
ख़याल मौसम-सा है सुहाना ये दिल के अंदर ठहर गया है
हमारा दिल अब न जानें क्यूँकर उसी ज़मीं पर ठहर गया है
हवा में घुलकर तुम्हारी ख़ुशबू अभी भी दिल-सा धड़क रही है
तुम्हारे नामों का जाम पी कर ग़ज़ल हमारी बहक रही है
कभी किसी से अगर बिछड़ कर धुआँ-धुआँ हो न ज़िन्दगी में
तो फिर ये समझो कि ज़िंदगानी ये आग बनकर दहक रही है
वही नज़ारा वही करिश्मा वही समंदर ठहर गया है
हमारा दिल अब न जानें क्यूँकर उसी ज़मीं पर ठहर गया है
Arman Habib
मोहब्बत
तिरी मोहब्बत ने मेरे हमदम
किया है कुछ मुझ पे ऐसा जादू
न दिन को है चैन तेरे बिन कुछ
न मुझ को रातों को नींद आए
मिरी नज़र में तू ही बसी है
ख़याल तेरा हर इक घड़ी है
फ़ज़ा में ख़ुशबू तिरे बदन की
कि जैसे बुलबुल है तू चमन की
बसा है नज़रों में तेरा जल्वा
है हर घड़ी बस ख़याल तेरा
बहार-ए-गुलशन में तुझ से रंगत
चमन में है सब ये तेरी निकहत
गुलों में देखूँ शजर में देखूँ
तुझे ही शाम-ओ-सहर में देखूँ
है तुझ से ऐ यार दिल को चाहत
क़ुबूल कर ले मिरी मोहब्बत
न उलझनों में तू डाल मुझ को
मैं गिर न जाऊँ सँभाल मुझ को
है मेरे दिल की यही तमन्ना
तू साथ मेरे रहे हमेशा
तो ज़िंदगी में बहार आए
दिल-ए-हज़ीं को क़रार आए
Faisal Qadri Gunnauri
हिंदोस्तान
मेरा प्यारा हिन्दोस्तान
कितनी ऊँची इस की शान
हिंदू मुस्लिम सिख 'ईसाई
इन सब से है इस की आन
भारतवासी करते हैं
इस पर जान-ओ-दिल क़ुर्बान
जान लुटा देंगे इस पर
सब के दिल में है अरमान
मिल कर सब ये ना'रा लगाओ
मेरा भारत देस महान
मेरा भारत देस महान
Faisal Qadri Gunnauri
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी की बात सुनने से
किसी को चुप ही रहने से
किसी के सच को कहने से
किसी के झूठ सहने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी के साथ चलने से
किसी के हाथ छूटने से
किसी के लौट आने से
किसी के फिर न आने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी की धूप मिलने से
किसी की छाँव बिछने से
किसी के ख़्वाब टूटने से
किसी के ख़्वाब चुनने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी का साथ मिलने से
किसी का साथ छूटने से
किसी की याद बसने से
किसी की याद मिटने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी के रंग भरने से
किसी के रंग उड़ने से
किसी के दिल में रहने से
किसी के दिल से जाने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी के नाम लिखने से
किसी का नाम मिटने से
किसी की याद ठहरने से
किसी की याद ढलने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी की राह तकने से
किसी की राह मुड़ने से
किसी की ख़ामुशी से भी
किसी के बोल पड़ने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
किसी की आँख भरने से
किसी के दिल बिखरने से
किसी के फ़ैसले सुनकर
किसी के रंग बदलने से
मुझे अब ग़म नहीं होता
Shahid Musafir
मुझे अब ग़म नहीं होता
Kisi ki baat sunne se
Kisi ko chup hi rehne se
Kisi ke sach ko kehne se
Kisi ke jhooth sehne se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ke saath chalne se
Kisi ke haath chhootne se
Kisi ke laut aane se
Kisi ke phir na aane se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ki dhoop milne se
Kisi ki chhaon bichhne se
Kisi ke khwaab tootne se
Kisi ke khwaab chunne se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ka saath milne se
Kisi ka saath chhootne se
Kisi ki yaad basne se
Kisi ki yaad mitne se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ke rang bharne se
Kisi ke rang udne se
Kisi ke dil mein rehne se
Kisi ke dil se jaane se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ke naam likhne se
Kisi ka naam mitne se
Kisi ki yaad theharne se
Kisi ki yaad dhalne se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ki raah takne se
Kisi ki raah mudne se
Kisi ki khamoshi se bhi
Kisi ke bol padne se
Mujhe ab gham nahin hota
Kisi ki aankh bharne se
Kisi ke dil bikharne se
Kisi ke faisle sunkar
Kisi ke rang badalne se
Mujhe ab gham nahin hota
Shahid Musafir
मुझे अब ग़म नहीं होता
کسی کی بات سننے سے
کسی کو چپ ہی رہنے سے
کسی کے سچ کو کہنے سے
کسی کے جھوٹ سہنے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کے ساتھ چلنے سے
کسی کے ہاتھ چھوٹنے سے
کسی کے لوٹ آنے سے
کسی کے پھر نہ آنے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کی دھوپ ملنے سے
کسی کی چھاؤں بچھنے سے
کسی کے خواب ٹوٹنے سے
کسی کے خواب چننے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کا ساتھ ملنے سے
کسی کا ساتھ چھوٹنے سے
کسی کی یاد بسنے سے
کسی کی یاد مٹنے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کے رنگ بھرنے سے
کسی کے رنگ اُڑنے سے
کسی کے دل میں رہنے سے
کسی کے دل سے جانے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کے نام لکھنے سے
کسی کا نام مٹنے سے
کسی کی یاد ٹھہرنے سے
کسی کی یاد ڈھلنے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کی راہ تکنے سے
کسی کی راہ مڑنے سے
کسی کی خاموشی سے بھی
کسی کے بول پڑنے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
کسی کی آنکھ بھرنے سے
کسی کے دل بکھرنے سے
کسی کے فیصلے سن کر
کسی کے رنگ بدلنے سے
مجھے اب غم نہیں ہوتا
Shahid Musafir
रिश्ता
कैसे रिश्ते ख़त्म किए जाते हैं, मेरे यार सिखा दे।
कैसे भूल गया तू मेरा प्यार, सिखा दे।
मैं तो अब तक भूल नहीं पाता हूँ तुझको,
अपने ख़्वाबों, यादों में पाता हूँ तुझको।
तेरे जैसा मेरा कोई और नहीं था,
दूर भी था मुझसे और मुझसे दूर नहीं था।
कैसे दिल की बातें सब कर लेते थे हम,
इक-दूजे को यार सलाहें देते थे हम।
सारे डर, सारी खुशियाँ और सारे ही ग़म,
कैसे बाँट लिया करते थे यार मेरे हम।
औरों से भी पूछने जो होते थे हमको,
इक-दूजे से पूछ लिया करते थे उनको।
कैसे हल हो जाते थे सवाल वो सारे,
कैसे भूल गया तू माह-ओ-साल वो सारे।
पहले जब इक दिन भी बात नहीं होती थी,
चैन का दिन और चैन की रात नहीं होती थी।
रातें जगकर, सब बातों से वक़्त बचाकर,
चैन मिला करता था दिल का हाल सुनाकर।
छोटी-छोटी बातें भी कहनी होती थीं,
इक-दूजे की डाँटें भी सहनी होती थीं।
कितना फ़ख़्र किया करते थे इक-दूजे पर,
ऐतबार किया करते थे इक-दूजे पर।
मिसाल दिया करते थे अपनी यारी की,
सबसे कहते थे दूजे की दिलदारी की।
दिल का रिश्ता था लोगों की समझ से आगे,
इख़लास का रिश्ता था दुनिया की पहुँच से आगे।
जाने किस की नज़र लगी है इस रिश्ते को?
Rohit Jain
रिश्ता
Kaise rishte khatm kiye jaate hain, mere yaar sikha de.
Kaise bhool gaya tu mera pyaar, sikha de.
Main to ab tak bhool nahin paata hoon tujhko,
Apne khwaabon, yaadon mein paata hoon tujhko.
Tere jaisa mera koi aur nahin tha,
Door bhi tha mujhse aur mujhse door nahin tha.
Kaise dil ki baatein sab kar lete the hum,
Ik-dooje ko yaar salaahen dete the hum.
Saare dar, saari khushiyaan aur saare hi gham,
Kaise baant liya karte the yaar mere hum.
Auron se bhi poochhne jo hote the humko,
Ik-dooje se poochh liya karte the unko.
Kaise hal ho jaate the sawaal wo saare,
Kaise bhool gaya tu maah-o-saal wo saare.
Pehle jab ik din bhi baat nahin hoti thi,
Chain ka din aur chain ki raat nahin hoti thi.
Raatein jagkar, sab baaton se waqt bachaakar,
Chain mila karta tha dil ka haal sunaakar.
Chhoti-chhoti baatein bhi kehni hoti thin,
Ik-dooje ki daanten bhi sehni hoti thin.
Kitna fakhr kiya karte the ik-dooje par,
Aitbaar kiya karte the ik-dooje par.
Misaal diya karte the apni yaari ki,
Sabse kehte the dooje ki dildaari ki.
Dil ka rishta tha logon ki samajh se aage,
Ikhlaas ka rishta tha duniya ki pahunch se aage.
Jaane kis ki nazar lagi hai is rishte ko?
Rohit Jain
रिश्ता
کیسے رشتے ختم کیے جاتے ہیں، میرے یار سکھا دے۔
کیسے بھول گیا تو میرا پیار، سکھا دے۔
میں تو اب تک بھول نہیں پاتا ہوں تجھ کو،
اپنے خوابوں، یادوں میں پاتا ہوں تجھ کو۔
تیرے جیسا میرا کوئی اور نہیں تھا،
دور بھی تھا مجھ سے اور مجھ سے دور نہیں تھا۔
کیسے دل کی باتیں سب کر لیتے تھے ہم،
اک دوسرے کو یار صلاحیں دیتے تھے ہم۔
سارے ڈر، ساری خوشیاں اور سارے ہی غم،
کیسے بانٹ لیا کرتے تھے یار میرے ہم۔
اوروں سے بھی پوچھنے جو ہوتے تھے ہم کو،
اک دوسرے سے پوچھ لیا کرتے تھے ان کو۔
کیسے حل ہو جاتے تھے سوال وہ سارے،
کیسے بھول گیا تو ماہ و سال وہ سارے۔
پہلے جب اک دن بھی بات نہیں ہوتی تھی،
چین کا دن اور چین کی رات نہیں ہوتی تھی۔
راتیں جاگ کر، سب باتوں سے وقت بچا کر،
چین ملا کرتا تھا دل کا حال سنا کر۔
چھوٹی چھوٹی باتیں بھی کہنی ہوتی تھیں،
اک دوسرے کی ڈانٹیں بھی سہنی ہوتی تھیں۔
کتنا فخر کیا کرتے تھے اک دوسرے پر،
اعتبار کیا کرتے تھے اک دوسرے پر۔
مثال دیا کرتے تھے اپنی یاری کی،
سب سے کہتے تھے دوسرے کی دلداری کی۔
دل کا رشتہ تھا لوگوں کی سمجھ سے آگے،
اخلاص کا رشتہ تھا دنیا کی پہنچ سے آگے۔
جانے کس کی نظر لگی ہے اس رشتے کو؟
Rohit Jain
लाठी के साये में
हाथ किताबों वाले थे जो , ढालों से टकराए, बहुत
उनसे जवाब नहीं बन पाये तो डंडे बरसाए बहुत
उलटे सीधे ख्वाब सजाए फिरती है सारी जनता
उसने शरीफ इंसान यहाँ पर वादों से बहलाए बहुत
जिस्मों को घायल क्यों ना करते 'जामी' वो लाठी डंडे
फिर परवाज़े फ़िक्र ने आखिर पर भी तो फैलाए बहुत
MOHAMMAD RAFAY JAAMI